Home प्रशासनिक छ.ग स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न-...

छ.ग स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न- अध्यक्ष राजीव अग्रवाल

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
राजीव अग्रवाल (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के संचालक मण्डल की 161वीं बैठक उद्योग भवन, रायपुर में आयोजित की गई।
बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव, रजत कुमार, प्रबंध संचालक, सीएसआईडीसी विश्वेश कुमार, संचालक, उद्योग संचालनालय, प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव वित्त विभाग श्रद्धा त्रिवेदी, अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संदीप बागड़े की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रमुख रूप से देवेन्द्र नगर (पंडरी) रायपुर में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना हेतु आगामी कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही राज्य में टेक्सटाईल पार्क / रेडीमेड गारमेंट पार्क में निवेश आकर्षित किए जाने तथा अन्य संबंधित कार्यवाहियों के संबंध में चर्चा की गई।