Home क्राइम मंदिर से दानपेटी चोरी करने वाला हुआ गिरफ्तार

मंदिर से दानपेटी चोरी करने वाला हुआ गिरफ्तार

79
0
Oplus_16908288
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

चोर निकला विधि से संघर्षरत बालक।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि दिनांक 19.06.2026 को प्रार्थिया गायत्री सिन्हा द्वारा थाना डीडी नगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि सामुदायिक भवन के पास, पशुपतिनाथ मंदिर में स्थित दानपेटी जिसमें लगभग 10000/- रू था को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 381/26 धारा 305ए बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने हेतु थाना डीडी नगर एवं सायबर की टीम गठित कर सीसीटीव्ही एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में दानपेटी को चोरी किया गया था। प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की विवेचना कार्यवाही किया गया जा रहा है। विधि से संघर्षरत बालक से 2200 रुपए की जप्ती की गई है अन्य पैसों को खर्च कर देना बताया है l

नाम आरोपी – विधि से संघर्षरत बालक।