Home प्रशासनिक सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के अवैध निर्माण पर हुई...

सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

35
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
CM विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जिले में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर आज सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण पर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही जिले के राजस्व विभाग, नगर निगम रायपुर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 द्वारा सेंट पॉल स्कूल परिसर में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर नगर निगम रायपुर द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026 को निर्माणकर्ता को प्रथम नोटिस दिया गया, तत्पश्चात् 24 मार्च 2026 को द्वितीय नोटिस जारी किया गया एवं पुनः 2 अप्रैल 2026 को तृतीय नोटिस दिया गया जिसमें निर्माण कार्य बंद करने एवं अतिरिक्त निर्माण को हटाने हेतु आदेशित किया गया। 3 नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं करने एवं प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं होने पर उन्हें निर्माण कार्य बंद कर अतिरिक्त निर्माण हटाने हेतु 06 मई 2026 एवं 01 जून 2026 कोे दो स्मरण पत्र जारी किया गया। जिसके बाद निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर आज यह कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार राममूर्ति दीवान एवं जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम उपस्थित थी।