Home राजनीति ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने जोन 9 के वार्ड क्र.8 में...

ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने जोन 9 के वार्ड क्र.8 में विविध नए विकास कार्यों किया भूमिपूजन

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 अंतर्गत महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 अंतर्गत विभिन्न 7 स्थानों में लगभग 52 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम एमआईसी सदस्य  खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद सावित्री धीवर, वार्ड के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, रहवासी आमजनों और नगर निगम जोन 9 अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर किया.

 रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने जोन 9 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृति अनुसार तत्काल नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाते हुए सभी विकास कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरिके से पूर्ण करवाना जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से सुनिश्चित किया जाये.