Home प्रशासनिक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित जनजागरूकता आधारित शॉर्ट फिल्मों का हुआ विमोचन

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित जनजागरूकता आधारित शॉर्ट फिल्मों का हुआ विमोचन

27
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई जनजागरूकता आधारित शॉर्ट फिल्म का आज ट्रैफिक कार्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने विमोचन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले,नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. खेमका, पुलिस उपायुक्त,मयंक गुर्जर,संदीप पटेल, स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, विवेक शुक्ला सहित रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा समय-समय पर जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में तैयार की गई यह शॉर्ट फिल्म समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराइयों, साइबर अपराध, नशे की प्रवृत्ति, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, सड़क सुरक्षा तथा अन्य अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का उद्देश्य शॉर्ट फिल्मों एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करना, सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सहभागिता से ही एक सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण का निर्माण संभव है। आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसंदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाया जा सकता है और यही इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने शोर्ट मूवी के डायरेक्टर डॉ राहुल पारीक एवं उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव प्रयास बताया।