Home प्रशासनिक इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी...

इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

89
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
मामले का संक्षिप्त विवरण :-
थाना पुरानी बस्ती में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री के इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से आरोपी द्वारा संपर्क कर निजी फोटो प्राप्त किए गए तथा बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील फोटो पोस्ट कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 295/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना के संबंध में डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल, एडिसनल डीसीपी पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा, एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर को अवगत कराया गया
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना के दौरान तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा जांच में आरोपी सोहेब सिद्दीकी पिता शफीक सिद्दीकी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वाल्मीकि अंबेडकर आवास, कबीर नगर, रायपुर की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी, अश्लील सामग्री या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।