Home शिक्षा चंगोराभाठा में शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का विधायक सुनील सोनी...

चंगोराभाठा में शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का विधायक सुनील सोनी व महापौर मीनल ने किया स्वागत

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 5 अंतर्गत डॉ. खूबचद बघेल वार्ड क्रमांक 68 अतर्गत चगोराभाठा की हरी ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, नगर निगम के एल्डरमेन श्री रामकिकर सिंह, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिह ठाकुर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिथियो ने विद्यार्थियों को नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं शाला में मन लगाकर पढ़कर श्रेष्ठ अंक लाकर अपने, अपने परिवार, शहर, राज्य का गौरव बढ़ाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। साथ ही शिक्षको को नये सत्र की बधाई देते हुए उनसे सभी विद्यार्थियो को अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का सुझाव दिया ताकि बड़े होकर स्कूली बच्चे श्रेष्ठ नागरिक बन सके।