Home शिक्षा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए रोजगार की पहल,10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए रोजगार की पहल,10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
डेटा एंट्री ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी मैनेजर के पदों पर मिले अवसर
जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाज कल्याण विभाग द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन संबल केंद्र, आईडीएसएमटी भवन, गांधी चौक, रायपुर में किया गया।
रोजगार उन्मुख इस कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, कोंडागांव सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रांसजेंडर सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया समाज कल्याण विभाग एवं प्लेसमेंट एजेंसी के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
साक्षात्कार के उपरांत लगभग 10 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार डेटा एंट्री ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी मैनेजर के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभाग लगातार कल्याणकारी एवं रोजगारपूरक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिक से अधिक सदस्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।