Home रायपुर जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जुलाई को

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जुलाई को

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
निजी कंपनियों द्वारा 338 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 जुलाई 2026 को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि., टक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्रा.लि., डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्रा.लि., यूनीक सॉल्यूशन प्रा.लि. कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.बी.ए., डिप्लोमा इन कंप्यूटर आदि के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 338 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को “छत्तीसगढ़ रोजगार एप” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
रोजगार मेले में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। रिक्तियों, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।