Home छत्तीसगढ़ DMF शासी परिषद की बैठक सम्पन्न

DMF शासी परिषद की बैठक सम्पन्न

53
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के आत्मानंद विद्यालयों के संचालन, सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पेयजल व्यवस्था, बंद खदानों की फेंसिंग, प्रत्येक ब्लॉक में एम्बुलेंस सुविधा, गंभीर मरीजों के लिए दवा सहायता, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना तथा महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत की गई।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी स्वीकृत कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए होना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, परिषद के नवनियुक्त सदस्य, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीसीपी श्री अमित तुकाराम कामले, एसपी रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।