Home तकनिकी मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ

मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर 11जुलाई 2026/ प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट, सुलभ और प्रभावी बनाने की उद्देश्य से मंदिर हसौद में नए तहसील कार्यालय का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण नगर पंचायत समोदा में 9 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था, जिसका आज शुभारम्भ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गए।

अग्रवाल ने कहा कि मंदिर हसौद का यह नया तहसील कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में अब अधिक सुविधा और तेजी मिलेगी।

नवनिर्मित तहसील कार्यालय में 13 कक्ष है और 3 कोर्ट बनाए गए है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक तहसील कार्यालय का निर्माण 66.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जो क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, श्री प्रतीक बैस अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा तहसीलदार मंदिर हसौद श्री विक्रांत सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।