Home छत्तीसगढ़ पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने QRT टीम को नए वाहनों के...

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने QRT टीम को नए वाहनों के साथ हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

39
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर शहर में सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 10 नए आधुनिक वाहनों से सुसज्जित किया गया है। इन वाहनों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

रवाना करने से पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के जाम प्रभावित प्रमुख स्थानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा सभी क्यूआरटी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

क्यूआरटी टीमों को आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे वे ट्रैफिक जाम, दुर्घटना अथवा अन्य यातायात संबंधी बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर सकें।

 

यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो, तो वे यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर तत्काल सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही निकटतम क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने की कार्यवाह करेगी।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सुरेंद्र साय पैकरा, श्री रमेश येरेवार, श्री सतीश ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहित यातायात पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

रायपुर पुलिस का यह प्रयास शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं जाम-मुक्त यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।