Home प्रशासनिक मुख्य नाले पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण पर वार्ड पार्षद...

मुख्य नाले पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण पर वार्ड पार्षद एवं निगम की कार्रवाई

300
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-9 द्वारा वार्ड क्रमांक-10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड अंतर्गत मुख्य नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या और स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, मुख्य नाले के ऊपर संतोष वर्मा एवं राहत नकवी द्वारा कथित रूप से अवैध अतिक्रमण कर पुलिया एवं अन्य निर्माण कर लिया गया था।

इस निर्माण के कारण नाले में पानी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा था, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती थी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती थी।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में वर्ष 2021 से लगातार नगर निगम में शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था।

हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद वीवी विहार एवं आदर्श नगर क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे 200 से अधिक घर प्रभावित हुए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के मुख्य आयुक्त संबित मिश्रा के समक्ष विषय रखा तथा अवैध अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की।

मुख्य आयुक्त के निर्देश पर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक-9 की टीम के माध्यम से नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को हटाया। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नाले में पानी का प्रवाह सुचारु होगा और भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी नालों एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।