Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर रेलवे अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर रेलवे अधिकारियों की बैठक

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौतायोग्य प्रकरणों के अधिकतम निराकरण पर जोर
रायपुर, 20 जुलाई 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री मयंक सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे पोस्ट प्रभारियों ने भाग लिया।
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री मयंक सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे अधिनियम के अंतर्गत समझौतायोग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक चिन्हांकन किया जाए और उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाए। इससे अधिक से अधिक पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ मिल सकेगा।
बैठक में जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम के अंतर्गत संशोधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उनके अधिकतम निराकरण का प्रयास सुनिश्चित करें।
 सोनी ने सभी पोस्ट प्रभारियों से समन्वित एवं सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके और आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।