Home क्राइम राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हाईवे पेट्रोलिंग छह माह में 52घायलों को समय पर...

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हाईवे पेट्रोलिंग छह माह में 52घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई गई अमूल्य जानें

43
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर संचालित हाईवे पेट्रोलिंग टीम सड़क सुरक्षा एवं त्वरित आपातकालीन सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही हाईवे पेट्रोलिंग दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहा है। वर्ष 2026 में माह जून तक की कार्यवाही के आधार पर हाईवे पेट्रोलिंग ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करती है। वर्ष 2026 के जनवरी से जून माह तक कुल 55सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करते हुए 52घायल व्यक्तियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर सड़क सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा के इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं अन्य बाधाओं को हटाकर यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया गया। माह जून तक 6,359 अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया, 833 मवेशियों को सड़क से सुरक्षित हटाया गया तथा यातायात जाम की स्थितियों का त्वरित निराकरण कर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गत माह जून में पुलिस मुख्यालय द्वारा यातायात पुलिस रायपुर को चार नए आधुनिक हाईवे पेट्रोल वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। ये वाहन अत्याधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक आपातकालीन उपकरणों से सुसज्जित हैं, जिनके माध्यम से दुर्घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

बेहतर निगरानी एवं त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के खारुन नदी पुल से महानदी पुल तक के मार्ग को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है—

1. खारुन नदी पुल से पचपेड़ी नाका चौक:- *मोबाइल नंबर 6232021308

2. पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड-3 जंक्शन:- *मोबाइल नंबर 7024123223

3. रिंग रोड-3 जंक्शन से लखोली टोल प्लाजा:- *मोबाइल नंबर 7024123183

4. लखोली टोल प्लाजा से महानदी पुल तक:- मोबाइल नंबर 9479289588

इन चारों सेक्टरों में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन नियमित रूप से गश्त कर दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सहायता तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर वाहन सुरक्षित ढंग से चलाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम को तत्काल सूचना देकर सहयोग करें।