Home रायपुर हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर आज...

हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर आज हुई फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल: आईपीएस श्री विमल कुमार पाठक होंगे परेड कमांडर

मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली

रायपुर 13 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम एवं एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में पुलिस आयुक्त श्री संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी श्री हरीश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

17 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड नेतृत्व में 17 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगे। प्लाटून सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी की बालक-बालिका टुकड़ियां, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड एवं बैंड प्लाटून शामिल होंगे। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड द्वारा आरक्षक सुश्री सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार करीब 843 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र (सरगुजा संभाग), छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र (दुर्ग संभाग) और छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र (रायपुर संभाग) के स्कूल से बच्चे प्रस्तुत देंगे।