14 अगस्त को रायपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
शहीद भगत सिंह चौक से होगी शुरुआत, “हर घर तिरंगा” का देंगे संदेश
प्रातः 7 बजे से देशभक्ति और एकता का दिखेगा नजारा
रायपुर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत 14 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे रायपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
यह दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक (कलेक्टोरेट चौक) तक जाएगी, जहां से यू-टर्न लेकर पुनः शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर पर समाप्त होगी।
स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता को सुदृढ़ करना है। इस आयोजन के माध्यम से “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
दौड़ में जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, एनसीसी-एनएस कैडेट्स, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
आयोजकों द्वारा रायपुर के समस्त नागरिकों से इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को गरिमामय बनाने की अपील की गई है।




