Home छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की समीक्षा बैठक: पीएम किसान हितग्राहियों का फार्मर रजिस्ट्रेशन 2...

कृषि विभाग की समीक्षा बैठक: पीएम किसान हितग्राहियों का फार्मर रजिस्ट्रेशन 2 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने ली समीक्षा बैठक

दलहन-तिलहन रकबा 33 प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत केसीसी कार्ड बनाने पर जोर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में कृषि विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री बिश्वरंजन ने पीएम किसान योजना के क्रियान्वयन को लेकर विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का फार्मर रजिस्ट्रेशन (फार्मर आईडी) तथा अन्य संदिग्ध प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। इस पूरी प्रक्रिया और सत्यापन कार्य को आगामी 2 सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत पात्र कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने की हिदायत दी गई। आगामी रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीईओ ने निर्देश दिया कि इस वर्ष दलहन एवं तिलहन फसलों के रकबे में गत वर्ष की तुलना में कम से कम 33 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीज उत्पादन कार्यक्रम को पूर्ण करने और कृषि विभाग की अन्य सभी विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य हासिल करने पर विशेष बल दिया गया।

समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी, प्रक्रिया प्रभारी तथा रायपुर जिले के चारों विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) विशेष रूप से उपस्थित रहे।