Home क्राइम सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

91
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा आमानाका से डुमर तालाब जाने वाले रोड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश सोनवानी उर्फ करिया, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया।

आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर एक धारदार एवं नुकीला लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी आकाश सोनवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – आकाश सोनवानी उर्फ करिया, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।*