सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
गणेश विसर्जन झाँकियों के सुचारू, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे C-4 भवन में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विसर्जन झाँकियों में शामिल होने वाली गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रायपुर कमिश्नरेट के विभिन्न जोन , क्राइम एव यातायात के डीसीपी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी**, जिला प्रशासन,नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), स्वास्थ्य तथा SDRF के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में गणेश विसर्जन झाँकियों के आयोजकों को सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था** के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयोजकों को झाँकी के निर्धारित मार्ग, समय एवं क्रम का पालन करने, अनावश्यक रूप से झाँकी न रोकने, पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की व्यवस्था करने तथा वॉलंटियर्स को आवश्यक पहचान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए जिस पर सहमति जाहिर की गई ।
साथ ही झाँकी के दौरान नशे का सेवन नहीं करने, किसी भी प्रकार के हथियार अथवा धारदार वस्तु नहीं रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप करने**, आपातकालीन वाहनों एव पीछे से आने वाली झांकियों के लिए रास्ता खुला रखने तथा पुलिस एवं यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी सहमति दी गई।
सदर बाजार क्षेत्र में जर्जर भवनों को लेकर विशेष चर्चा
बैठक में सदर बाजार क्षेत्र में स्थित जर्जर भवनों** को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस, नगर निगम एवं SDRF के अधिकारियों द्वारा उक्त क्षेत्र में झाँकी के आवागमन के दौरान संभावित सुरक्षा जोखिमों के संबंध में आयोजकों को अवगत कराया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन झाँकियों के मार्ग में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया तथा इस संबंध में आयोजकों के साथ चर्चा कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, **गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों द्वारा प्रस्तावित रूट परिवर्तन पर असहमति व्यक्त की गई।
इसके पश्चात सदर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समितियों के आयोजकों द्वारा यह **सहमति व्यक्त की गई कि उनके द्वारा ध्वनि यंत्रों का साउंड निर्धारित मानक के अनुरूप रखा जाएगा। ध्वनि यंत्रों के बेस और वाइब्रेशन मॉड को बंद रखा जाएगा साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, प्रशासन, नगर निगम एवं SDRF द्वारा जारी किए जाने वाले
आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने पर भी आयोजकों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात की सुचारू व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी समितियों से अपील की गई कि वे अपने पदाधिकारियों एवं वॉलंटियर्स को सभी निर्देशों से अवगत कराएं तथा विसर्जन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।






