Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 69 क्षेत्र माधव...

रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 69 क्षेत्र माधव राव सप्रे वार्ड में स्वीकृति के विपरीत निर्माण पर की गई कार्रवाई

11
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्रीमती अंकिता अग्रवाल उपअभियंता एवं नगर निवेश विभाग टीम की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 69 माधव राव सप्रे वार्ड रायपुरा क्षेत्र में राम प्रसाद द्वारा लगभग 1300 वर्गफुट क्षेत्र में व्यवसायिक स्वीकृति के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई एवं अग्रोहा कॉलोनी मे रेखा यदु द्वारा किये गये आवासीय भवन लगभग 3000 वर्गफुट क्षेत्र में निर्मित भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गयी, जिसमें भवन स्वामियों द्वारा भवन का राजीनामा करने हेतु आवेदन स्थल पर ही दे दिया गया ।भवन के सामने का फ्रंट एमओएस को क्लियर कर दिया गया है, भवन का राजीनामा करने की कार्रवाई नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत की जायेगी ।

 

इसी प्रकार हीरापुर रोड मे संध्या अग्रवाल द्वारा लगभग 3500 वर्गफुट क्षेत्र में किये गये निर्माण में प्रारभिक कार्रवाई करते हुए 10000 रूपये का जुर्माना करते हुए कार्रवाई की गयी एवं रायपुरा क्षेत्र में सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्रियों को हटाते हुए कुल लगभग 35000 रूपये का जुर्माना वसूला गया नियमानुसार 3 नोटिस की प्रकिया करने के पश्चात अंतिम सूचना जारी करने के पश्चात अनुमति के विपरीत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गयी.