Home छत्तीसगढ़ श्रीमती शकुन शिव डहरिया के मुख्य आतिथ्य में आरंग में मनाई गयी...

श्रीमती शकुन शिव डहरिया के मुख्य आतिथ्य में आरंग में मनाई गयी लुई बे्रल जयंती

190
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

श्रीमती शकुन शिव डहरिया के मुख्य आतिथ्य में आरंग में मनाई गयी लुई बे्रल जयंती
अमर ज्योति दिव्यांग संघ आरंग के द्वारा किया गया आयोजन
आरंग/दिनांक 04/01/2021/ ब्लाक मुख्यालय बी.आर.सी.सी. प्रशिक्षण स्थल आरंग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा लुई ब्रेल की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती शकुन डहरिया कार्यकारणी सदस्य छ.ग. कांग्रेस कमेटी प्रभारी, छ.ग. महिला कांग्रेस एवं संरक्षक प्रगतिशील सतनामी समाज थी। अध्यक्षता श्री खिलेश्वर देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग के द्वारा किया गया। विशिष्ठ अतिथि चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका आरंग थे। कार्यक्रम की शुरूआत, मां सरस्वती की पुजा अर्चना एवं माल्यार्पण से हुआ। श्रीमती शकुन डहरिया ने दिव्यांगजनों को लुई ब्रेल जंयती की बधाई दिये एवं लुई ब्रेल के जीवनी पर संक्षिप्त में प्रकाश डालकर दिव्यांगजनों को संबोधित कर उनका उत्साह वर्धन भी किया। साथ ही दिव्यांगजनो के मांग पत्र को माननीय डाॅ. शिवकुमार डहरिया, नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तक पहुचाकर सार्थक पहल करने का आश्वासन भी दिये । इस अवसर पर श्रीमती डहरिया के हाथों दिव्यागजनों को ट्राई-साइकिल , श्रवण यंत्र एवं बैसाखी का वितरण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भारती देवांगन , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहन साहू, किरण कौशिक मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरंग, देवचरण देशलहरे सरपंच रसनी, पोषण साहू सरपंच खमतराई, श्रीमती सुनीता नंदू साहू सरपंच कुसमुंद, जय कुमार डहरिया सरपंच ओड़का, जनक राम साहू, सरपंच परसकोल, गनेश बांधे एल्डरमेन नगरपालिका आरंग, राजेश्वरी साहू एल्डरमेन आरंग, प्रकाश कुमार खेलवार, जनकराम लोधी, सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।