Home छत्तीसगढ़ बाजे गाजे के साथ निकली नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष की स्वागत रैली

बाजे गाजे के साथ निकली नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष की स्वागत रैली

294
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बाजे गाजे के साथ निकली नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष की स्वागत रैली

कांग्रेसियों ने लिए आने वाले चुनाव में विधायक,सांसद बनाने का लिया संकल्प

देवभोग(लतीफ मोहम्मद)-बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस जँहा से हारती है उसी जगह से लिया विजय संकल्प। देवभोग में एकत्र होकर कांग्रेसियो ने 2023 में कांग्रेस विधायक बनाने का संकल्प लेकर नए ब्लॉक अध्यक्षों के साथ स्वागत रैली निकाला।मुख्य अतिथि विनोद तिवारी बोले,संगठन मजबूत कर बिन्द्रानवागढ़ फतह करना हमारा लक्ष्य होगा। बिन्द्रानवागढ़ में आने वाले तीनो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षो के स्वागत में आज भारी संख्या में कांग्रेसी पूरे विधान सभा क्षेत्र से जुटे हुए थे।नए व बदले समीकरण के बावजूद भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेसीयों ने स्वागत रैली निकालने से पहले,2023 में बिन्द्रानवागढ़ बिधान सभा जितने सयुक्त रूप से सभी कार्यकता ने विजय संकल्प लिया। आज के आयोजन के प्रमुख अतिथि विनोद तिवारी,जिपं.अध्यक्ष स्मृति ठाकुर,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनक ध्रुव ने विजय संकल्प दिलाते हुए,आगामी विस् चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प लिया।कैबिनट मंत्री दर्जा प्राप्त गो सेवा अयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने भी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षो को माला पहना कर स्वागत किया।सभा को सम्बोधित करते हुए आयोजन के मूख्य अतिथि विनोद तिवारी ने कहा कि संगठन में सभी को अवसर मिलता है,बगैर सच्चाई जाने विरोध करना व विरोधियो का साथ देने के बजाए संगठन के निर्णय को स्वीकार कर सभी को एक जुट कर रहना है,मेरा उद्देश्य बिन्द्रानवागढ़ जितना है जो संगठित होकर ही सम्भव है।
बाजे गाजे के साथ निकाली स्वागत रैली–
संकल्प सभा के बाद नवनियुक्त देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,अमलिपदर ब्लॉक अध्यक्ष ललीता यादव,मैनपुर अध्यक्ष भोला जगत के साथ स्वागत रैली निकाली गई,जनपद कार्यालय के पास से विश्राम गृह तक यह रैली निकाली,कार्यकर्ता बाजे के धुन में नाचते रहे, जगह जगह स्वागत व आतिशबाजी भी होती रही।कार्यक्रम में नीरज ठाकुर,अरुण मिश्रा, अनुराग वाघे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,अरुण सोनवानी,धनसिंह मरकाम,समेत बड़ी संख्या में बिन्द्रानवागढ़ भर से पहूँचे कार्यकर्ता व पदाधिकारी रैली में शामिल हुए।
हमारा न विधायक है न सांसद,सरकार की योजना है आधार– आयोजन के दरम्यान सभा को सम्बोधित करते हुएकांग्रेसी नेता जनक ध्रुव खिलावन पात्र, सुखचंद बेसरा, ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में हमारे बिन्द्रानवागढ़ में हमारा विधायक नही है,सांसद भी भाजपा के है,है तो सरकार की योजना।हमारी सरकार अपने कार्यकाल के अल्प समय मे ही किसान,मजदूर व सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना लागू कर,जैसा वादा किया उसे निभा रही है।योजना का प्रचार सभी कार्यकर्ताओं को करना है,ताकि मिशन 2023 तक जनता सामान्य वोटर्स कांग्रेस के पक्ष में वोट करे।संगठन को मजबूत करने के अलावा जन -जन को कांग्रेस के प्रति लगाव जागृत करना जरूरी है।इस दिशा में कांग्रेस के सभी संगठनों को नीतिबध्द ढंग से काम करने की जरूरत है।