Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा

278
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा।

बीजापुर जिले के विकास हेतु सहभागिता निभाने किया उत्साहवर्धन।

बीजापुर-मुख्यमंत्री भूपेश ने बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा और जिले के विकास में सहभागिता निभाने अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सर्किट हाऊस बीजापुर में प्रशासनिक,पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारीवारिक वातावरण में रुबरु चर्चा-करते हुए नव वर्ष की बधाई दी और उनके घर-परिवार के बारे में पूछा।उन्होनें अधिकारियों को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।परिचय का आरंभ कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप से हुआ।इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल,उद्योग मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप,विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण संतराम नेताम,विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी सहित कमिश्नर बस्तर जीआर चुरेन्द्र,पुलिस महानिरीक्षक पी.सुंदरराज,मुख्य वन संरक्षक बस्तर वृत्त मोहम्मद शाहिद,मुख्य वनसंरक्षक वन्य प्राणी अभय श्रीवास्तव सहित लोक निर्माण,जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के संभाग स्तरीय अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।