Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल और डॉ. रमन को जान से मारने की धमकी, आरोपी...

मुख्यमंत्री बघेल और डॉ. रमन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

396
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री बघेल और डॉ. रमन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह धमकी एक नगर पुलिस अधीक्षक को फोन करके दी गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर से खलबली मच गई थी।पुलिस के अनुसार सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी मिलने के बाद मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से से आए संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले की शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन ने थाने में दर्ज कराई थी। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार ट्रूकॉलर पर आरोपी का नाम मनीष झाबक दिखाई दे रहा था। आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 506,507 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने नगर पुलिस अधीक्षक को धमकी भरा संदेश भेज कर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।साथ ही यह चुनौती भी दी थी कि जो बन पड़े वो कर लो।