Home देश कोवैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से दिल्ली पहुंची

कोवैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से दिल्ली पहुंची

225
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोवैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से दिल्ली पहुंची
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ  लड़ाई की शुरूआत करते हुए 16 जरवरी को टीकाकरण मुहिम की लेकर कोविशील्ड टीकों की पहली खेप आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पुणे हवाईअड्डे के लिए रवाना हुई। जहां से टीकों को लेकर पहला विमान दिल्ली पहुंचा। टीकों को ले जाने के काम से जुड़े एक सूत्र के अनुसार तापमान नियंत्रित तीन ट्रक इन टीकों को लेकर सुबह 5 बजे से पहले पुणे हवाईअड्डे के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से रवाना हुए। दिल्ली से अब वैक्सीन देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाई जाएगी।
पुणे हवाईअड्डे से इन टीकों को हवाई मार्ग के जरिए भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। टीकों को इंस्टीट्यूट से रवाना करने से पहले पूजा भी की गई थी। ट्रक में 478 डिब्बे थे और प्रत्येक डिब्बे का वजन 32 किलोग्राम है। ट्रक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी केन्द्र से निकले और वहां से 15 किलोमीटर दूर स्थित हवाई अड्डे पहुंचे।
हवाईअड्डे से टीकों को देशभर में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा। इन टीकों को पुणे से जिन स्थानों पर ले जाया जाएगा, उनमें दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, करनाल, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुवाहाटी, लखनऊ, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि पुणे हवाईअड्डे से दो मालवाहन विमानों समेत आठ वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए ये टीके भेजे जाएंगे। एक मालवाहक विमान हैदराबाद, विजयवाड़ा तथा भुवनेश्वर और दूसरा मालवाहक विमान कोलकाता तथा गुवाहाटी जाएगा। मुंबई के लिए टीके सड़क मार्ग से रवाना किए जाएंगे। टीकों को इंस्टीट्यूट से ले जाने के लिए कुल-एक्स कोल्ड चैन लिमिटेड के ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
केन्द्र सरकार ने देश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया था। इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 1300 करोड़ रुपए होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी और कहा था कि कोविड-19 के लिए टीकाकरण पिछले तीन-चार हफ्तों से लगभग 50 देशों में चल रहा है और अब तक केवल ढाई करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं जबकि भारत का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाना है।