Home देश राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन: मोदी

राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन: मोदी

250
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनीतिक वंशवाद पर जमकर बरसे मोदी
0 राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में राजनीतिक वंशवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार देते हुए सियासी वंशवाद को जड़ से उखाडऩे का आह्वान करने के साथ ही युवाओं से राजनीति में आने की अपील की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने  तथा उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम देश के युवाओं के कंधे पर है। आप राजनीति में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं। बढ चढकर हिस्सा लें। कुछ कर गुजरने की सोच के साथ आगे बढें। जब तक देश का सामान्य युवा राजनीति में नहीं आएगा, वंशवाद इसी तरह हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता रहेगा। इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आपका राजनीति में आना जरूरी है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है राजनीतिक वंशवाद। यह देश के सामने ऐसी चुनौती है, जिसे जड़ से उखाडऩे की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में वंशवाद का रोग अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और अब भी ऐसे लोग हैं जिनका लक्ष्य अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाना है। राजनीतिक वंशवाद देश प्रथम के बजाय मैं और मेरा परिवार की भावना को मजबूत करता है। यह भारत में राजनीतिक और सामाजिक भ्रष्टाचार का भी एक बहुत बड़ा कारण है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और युवा मामले तथा खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव हर साल 12 से 16 जनवरी तक मनाया जाता है। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव के साथ राष्ट्रीय युवा संसद समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य देश के युवाओं की प्रतिभा सामने लाने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को दर्शाने का मंच प्रदान करना है।