Home छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया 16 जनवरी को ...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया 16 जनवरी को मेला मड़ाई , कबड्ड़ी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

271
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर,15 जनवरी 2021

नगरीय प्रशासन  और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया कल 16 जनवरी को  आरंग विकासखण्ड  के विभिन गांवो और महासमुन्द  जिले  के  भोरिंग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉक्टर डहरिया  सोलह जनवरी को सवेरे 10.20 बजे निज निवास से आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद  के लिए प्रस्थान करेंगे  और  सवेरे  11 बजे  पलौद पहुंचेंगे ।  वे  वहां आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। मंत्री डॉक्टर डहरिया इसके बाद  दोपहर 2 बजे  आरंग विकासखण्ड के ही ग्राम  फरफौद जाएंगे और वहां  ग्रामीणों द्वारा आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल  होंगे। वे इसके बाद दोपहर 3.30  बजे  ग्राम  घोंट (नर्सिंगपुर) में  आयोजित विभिन विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे  । मंत्री डहरिया इसी दौरान  ग्राम घोंट (नर्सिंगपुर) में ही आयोजित गुहा निषादराज जयंती  एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  मंत्री  डॉक्टर डहरिया तत्पश्चात  शाम 6 बजे महासमुन्द जिले के  ग्राम भोरिंग में आयोजित  मड़ाई मेला  में सम्मिलीत होंगे।  वे कार्यक्रम में पशचात  रायपुर लौट आएंगे।