Home विदेश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना वायरस...

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना वायरस आपात राहत पैकेज की घोषणा

279
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वाशिंगटन।  अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना वायरस आपात राहत पैकेज की घोषणा की है। श्री बाइडेन के इस प्रोत्साहन पैकेज का उद्देश्य बिगड़ती अर्थव्यवस्था में सुधार लाना और महामारी से हुए नुकसान की भरपाई करना है।पैकेज को कोविड के बढ़ते मामलों से संघर्ष करने वाले परिवारों, व्यापारियों और स्थानीय सरकारों के लिए संघीय सहायता में अधिक राशि देने के लिए तैयार किया गया है। बाइडेन की इस योजना में अमरीकी परिवारों को प्रत्यक्ष भुगतान की नई राशि, स्कूलों को सुरक्षित खोलने के लिए धनराशि देना और राष्ट्रीय वैक्सीन कार्यक्रम में तेजी लाना शामिल है। श्री बाइडेन ने 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले 100 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन दिये जाने का लक्ष्य तय किया है। अमरीका सरकार ने आपात उपयोग के लिए दो अलग-अलग वैक्सीन की मंजूरी दी है। दोनों वैक्सीन अलग-अलग  दी जाएंगी। अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।