Home विदेश कंगाल पाकिस्तान को उसके दोस्त मलेशिया ने तगड़ा झटका दिया….बोइंग-777 विमान को...

कंगाल पाकिस्तान को उसके दोस्त मलेशिया ने तगड़ा झटका दिया….बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया

275
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

देश – विदेश/

दुनियाअंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती: कर्ज में डूबे व पैसे नही चुकाने पर कंगाल देश के विमान जब्त कर यात्रियों को उतारा
पाकिस्तान को उसके दोस्त मलयेशिया ने तगड़ा झटका दिया है। मलयेशिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया। इस विमान को स्थानीय अदालत के आदेश के बाद जब्त किया गया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनयिक चैनलों के माध्यम से मामले को आगे बढ़ाएगा।

दरअसल, पीआईए ने 2015 में एक वियतनामी कंपनी से बोइंग-777 सहित दो विमान किराए पर लिए थे। पीआईए ने एक बयान में कहा, ‘मलयेशिया की एक स्थानीय अदालत ने पीआईए के एक विमान को जब्त कर लिया है। इसमें पीआईए और ब्रिटेन की अदालत में लंबित एक अन्य पक्ष के बीच कानूनी विवाद से संबंधित एकतरफा निर्णय लिया गया है।’

हालांकि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि विमान को कहां जब्त किया गया है और न ही उसने अदालती मामले की जानकारी दी। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यह स्थिति ‘अस्वीकार्य’ है और उसने पाकिस्तान की सरकार से इस मामले को राजनयिक माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा है।

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस कदर बेइज्जती हो रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलयेशिया ने विमान को जब्त करने से पहले सारे यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इन विमानों को विभिन्न कंपनियों से समय-समय पर ड्राई लीज पर लिया गया है। जब्त किया गया विमान कराची से मलयेशिया पहुंचा था। जानकारी के अनुसार विमान जब्ती के कारण 18 सदस्यीय स्टाफ कुआलालंपुर में फंस गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार अब उन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।