Home छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दाबके को भी लगाया गया कोरोना वैक्सीन

रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दाबके को भी लगाया गया कोरोना वैक्सीन

199
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर 16 जनवरी 2021

छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ए.टी. दाबके ने आज यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर स्वेच्छा से कोरोना का वैक्सीन लगवाया।

वैक्सीन लगाने के बाद 78 वर्षीय डॉ. दाबके ने कहा कि उन्हें टीका लगाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। उन्हें आधे घंटे निगरानी कक्ष में रखा गया। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और पूरे प्रोटोकॉल का पालन करके लगाया जा रहा है। यहां की वैक्सीनेशन टीम पूरी तरह अलर्ट है। आम जनता को इसे लगाने में कोई शंका, डर नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसमें इनएक्टिव वायरस का उपयोग किया गया है। टीका लगावाने के बाद भी कोरोना एप्रोप्रीएट बिहेवीयर जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाना भी उतना ही आवश्यक है। तभी वैक्सीन के सही परिणाम सामने आएंगे और संबंधित व्यक्ति में दूसरा डोज लगने के दो हफ्ते बाद इम्युनिटी विकसित होगी।