Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत परिवहन करना पड़ा भारी, 4 वाहन जप्त

अवैध रेत परिवहन करना पड़ा भारी, 4 वाहन जप्त

403
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अवैध रेत परिवहन करना पड़ा भारी, 4 वाहन जप्त

जगदलपुर । बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा 16 जनवरी को बस्तर ज़िले के तारापुर, आड़ावाल एवं छेपरागुड़ा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर दो टिप्पर और दो  ट्रैक्टर कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग द्वारा सभी वाहनों को खनिज के साथ जप्त कर लिया गया है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।