Home छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की मौजूदगी में खरसिया सिविल अस्पताल...

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की मौजूदगी में खरसिया सिविल अस्पताल में हुआ कोविड टीकाकरण का शुभारंभ

192
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायगढ़ में सोनू बंधन, खरसिया में डॉ. सजन कुमार अग्रवाल, लोईंग में साधना सारथी व लैलूंगा में गुलाब पैंकरा को वैक्सीन लगाकर कोविड टीकाकरण की हुई शुरूआत
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने खरसिया सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ
जिले में 4 वेक्सीनेशन साइट पर टीकाकरण की हुई शुरूआत, 400 लोगों को लगा टीका
रायगढ़, 16 जनवरी2021

 उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की द्वारा आज सिविल अस्पताल खरसिया में कोविड वैक्सीन टीकाकरण, एक्स-रे मशीन एवं डेंटल चेयर का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खरसिया डॉ.सजन कुमार अग्रवाल को लगा।
इसी तरह रायगढ़ के मेडिकल कालेज में कोविड वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मेडिकल कालेज के स्टाफ हाउस कीपिंग श्री सोनू बंधन को डॉक्टरों के निगरानी टीम के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इस मौकै पर विधायक श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर श्री भीम सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग में साधना सारथी को डॉ.भावना पटेल के निगरानी एवं ब्लॉक मेडिकल आफिसर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी के निगरानी में वेक्सीनेशन का कार्य संपादित किया गया।
विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी की मौजुदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में फार्मासिस्ट श्री गुलाब पैंकरा को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुये बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों  की टीम के द्वारा किया जा रहा है अभी तक जिले में कुल 400 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण लगा गया है। टीका लगने के बाद किसी भी प्रकार की एलर्जी एवं शिकायत नहीं है लोग बहुत ही उत्साह के साथ टीका लगवा रहे है जिले में 4 केन्द्र मेडिकल कालेज रायगढ़, सिविल अस्पताल खरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा एवं लोर्इंंग है प्रत्येक स्थापित कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण केन्द्र में 100 का लक्ष्य रखा गया है।