Home छत्तीसगढ़ खेल और खिलाड़ियों को आगे लाने राज्य सरकार हर संभव मदद के...

खेल और खिलाड़ियों को आगे लाने राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

348
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नगरीय प्रशासन मंत्री ने पलौद में 58 साल से चली आ रही कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

क्षेत्रीय कबड्डी प्रतिगोगिता को टॉस कर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन

आयोजक मंडल को जनसंपर्क मद से 25 हजार का अनुदान
 

    रायपुर, 17  जनवरी 2021

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शनिवार को आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद में 58 वर्ष से चली आ रही कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में टॉस कर और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। पलौद के जय बजरंग दल और पंडरी रायपुर से आये खिलाड़ियों को जीत के लिए हरसंभव कोशिश करने की सीख दी। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर चंद्राकर समाज भवन के समीप शेड निर्माण के लिए 6 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होंने कबड्डी आयोजक मंडल को  जनसंपर्क मद से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। 
     मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार नई नीति बनाकर युवाओं को सभी क्षेत्र में आगे लाने हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण स्तर से ही युवाओ में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का काम कर रही है, ताकि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी सामने आये और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पलौद में सभी समाज एक साथ मिल-जुलकर आपसी भाईचारा एवं सौहाद्र्र के साथ गाँव के विकास के लिए तत्पर है। पलौद के ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे  कार्य अन्य गांवो के लिए अनुकरणीय है। दूसरे गांव भी यहां के कार्यो का अनुसरण कर सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन सहित ग्रामीण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।