Home देश कोरोना वैक्सीन लगने के दूसरे दिन वार्ड ब्वाय की मौत,

कोरोना वैक्सीन लगने के दूसरे दिन वार्ड ब्वाय की मौत,

336
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

उत्तरप्रदेश। मुरादाबाद जिले में कोरोना का टीका लगवाने वाले एक वार्ड ब्वाय की रविवार को अचानक मौत हो गई। बता दें, वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह की उम्र 46 साल थी डॉक्टरों ने बताया है कि शुरूआती रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को टीका लगवाने के बाद वह बिल्कुल ठीक थे। वह अपना काम अच्छे से कर रहे थे।हालांकि वार्ड ब्वाय के बेटे ने कहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके पिता की तबीयत पहले की तरह सामान्य नहीं थी। बताया जा रहा है कि रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई तो घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही महिपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। परिजनों के कहने पर उनका कई बार चेकअप किया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। संभव है कि उन्हें साइलेंट अटैक हुआ हो और उन्हें पता न चल पाया हो।