Home खेल इंडिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर रचा...

इंडिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर रचा इतिहास

348
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दिल्ली. भारत ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर इतिहास रचा भारत ने चौथा टेस्ट जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 5 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 336 रन ही बना सकी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली थी इस आधार पर 328 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 329 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा के बाद ऋषभ पंत की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर भारत ने चौथा टेस्ट जीता. गिल ने 91, पुजारा ने 56 रन और पंत ने नाबाद 89 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मैच जिताया.

पहली पारी में उन्होंने 23 रन की पारी खेली थी. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 324 रनों की दरकार थी. लेकिन भारत को पहला झटका 9वें ओवर में ही रोहित के रूप में लग गया. रोहित सात रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की. गिल 91 रन बनाकर नाथन ल्योन का शिकार बने. गिल के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी सिर्फ 24 रन बनाकर चलते बने. उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा.इसके बाद पंत और पुजारा ने कमाल की बल्लेबाज़ी की. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर, भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. लेकिन अंत में डेब्यू मैन वॉशिंगटन सुंदर ने भी पंत का खूब साथ दिया. सुंदर ने 29 गेंदो में दो चौको और एक छक्के की बदौलत 22 रन बनाए. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. इस जोड़ी ने ही मैच भारत की झोली में डाल दिया था.