Home छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री ने अनुविभागीय कार्यालय सह-आवास भवन का किया लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री ने अनुविभागीय कार्यालय सह-आवास भवन का किया लोकार्पण

426
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पुलिस हरसंभव एक दूसरे को करें मदद-डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम

सूरजपुर 27 जनवरी 2021

 आज प्रतापपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के नये कार्यालय सह-आवास भवन का लोकार्पण स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंत्री डाॅ. टेकाम ने कहा कि पुलिस तो आम आदमी के साथ अच्छा व्यवहार रखे साथ ही आम आदमी को भी पुलिस को अपना दोस्त समझना चाहिए और पूरा मदद करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के  अधिकारी एवं कर्मचारियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप के सामने अनेक चुनौतियां है उसका सामना करते हुए इस नये वर्ष में नये भवन के साथ उत्साहपूर्वक कार्य करें और जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले सके। 

   इस अवसर पर सरगुजा आईजी श्री आर.पी. साय ने बताया कि अनुविभागीय कार्यायल सह-आवास थाना के बगल में ही बना है यदि थाने में किसी प्रकार की शिकवा शिकायत होती है तो तुरंत अनुविभागीय अधिकारी के पास जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रतिनिधि श्री कुमार सिंहदेव, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।