Home छत्तीसगढ़ दबा बल्लु बोलने पर अब लगेगा भारी भरकम जुर्माना……जाना पड़ सकता है...

दबा बल्लु बोलने पर अब लगेगा भारी भरकम जुर्माना……जाना पड़ सकता है जेल

1914
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

raipur -(धरसीवां) छत्तीसगढ़ी साँग ‘दबा बल्लू’ इस समय काफी चर्चा में है. आप जिस तरफ देखेंगे बस इसी की गूंज सुनाई देती है. क्योंकि इसका जो दबा बल्लू डायलॉग है।उसमें डबल मीनिंग निकाला जा रहा है. यही वजह है कि रायपुर के धरसीवां के ग्राम पंचायत कांदुल के सरपंच ने इस पर बैन लगा दिया है।गांव में लगने वाले मड़ाई मेला में शांति व्यवस्था बिड़ागने और दबा बल्लू जैसे डायलॉग बोलने पर 5 हजार 551 रुपए का जुर्माना और एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश पंचायत ने जारी किया है।पंचायत सचिव ने बताया कि हर साल मड़ाई मेला में असामाजिक तत्वों के कारण लड़ाई झगड़ा से अशांति फैलती थी. इस कारण इस साल ग्राम पंचायत सरपंच अश्वन लहरे ने यह सूचना जारी करते हुए पूर्व में ही मुनादी करा दी है।गांव मे मड़ाई मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें किसी प्रकार के लड़ाई, मारपीट या दबा बल्लू जैसे डायलॉग बोलने पर 5 हजार 551 रुपए का दंड लेकर एफआईआर दर्ज भी करवाया जाएगा।चाहे वह गांव का निवासी हो या बाहरी कोई अन्य व्यक्ति हो, यदि गांव वाले बाहरी किसी व्यक्ति का सहयोग करते हैं, तो उन्हें भी दंडित किया जाएगा।बता दें कि ग्राम पंचायत कांदुल के नाम से यह आदेश सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था ! पंचायत के सरपंच ने गांव के मड़ाई मेला में शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।