Home छत्तीसगढ़ फेसबुक में दोस्ती कर नाबलिका को भगाकर ले जाने वाला युवक गुजरात...

फेसबुक में दोस्ती कर नाबलिका को भगाकर ले जाने वाला युवक गुजरात में पकड़ाया

394
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208


भाटापारा :-  पलारी क्षेत्र की नाबालिक को बिहार निवासीआरोपी द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के नाम पर अपहरण कर गुजरात ले जाने वाले युवक को पलारी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। युवती के बयान पर युवक के खिलाफ विभीन्न धाराओ के तहत पुलिस कार्यवाही कर रही है।दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी।      उपरोक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए निरीक्षक पलारी सी आर चंद्रा ने बताया की क्षेत्र की नाबालिक लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट 20 दिसम्बर को दर्ज होने के पश्चात उसकी तलाश किया जा रहा था, मुखबीरों एवं गवाहों से पुछताछ के आधार पर सायबर सेल की मदद से उसका लोकेशन गुजरात के ग्राम सोलसुम्बा कृष्णा नगर थाना उमरगांव जिला बल्साड़ होना पता चला, मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  आई के एलेसेला,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बघेल से चर्चा कर दिगर प्रांत (गुजरात) जाने की अनुमति प्राप्त कर, थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के निर्देशन में टीम बनाकर सउनि देवनाथ वर्मा, आरक्षक पप्पू पनागर, महिला आरक्षक लीला साहू को अपहृता के परिजनों के साथ गुजरात रवाना किया गया और उक्त् टीम द्वारा  लोकेशन में दबिस देकर, अपहृता को सुनील कुमार मण्डल् पिता राम प्रकाश मंडल के कब्जे से बरामद कर अपहृता एवं आरोपी को थाना पलारी लाया गया । अपहृता से पुछताछ करने पर बताई कि आरोपी सुनील मंडल से फेसबुक में पहचान हुई थी, उनके द्वारा मुझे शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर अपने साथ गुजरात ले गया था जहॉ पर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है, ममाले में धारा 366,376 भादवि 4,6 पाक्सों एक्ट जोडी जाकर आरोपी सुनील कुमार मंडल को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।थानेदार चंद्रा ने बताया की छानबीन  आरोपी सुनिल कुमार मंडल बिहार राज्य के ग्राम बलीराजपुर थाना बाबुगड़ी जिला मधुबनी का निवासी है जो किराये के मकान में गुजरात में रहता था ।संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सी.आर. चंद्रा थाना प्रभारी पलारी, सहा उप निरीक्षक देवनाथ वर्मा, आरक्षक पप्पू पनागर, महिला आरक्षक लीला साहू का विशेष योगदान रहा है।