Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल हुए संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज :...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल हुए संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज : नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

148
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बलरामपुर 29 जनवरी 2021

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम डीपाडीह पुरातत्विक स्थल सावंत सरना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री चिंतामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 33 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
डिपाडीह में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज ने 33 नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना पर प्रकाश डाला एवं ग्रामीणों को इस योजना का लाभ लेने को कहा, जिससे विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक स्थिति में सुधार, बाल-विवाह तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन सामाजिक कुरीतियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत नव दम्पत्तियों को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है जिसमें 14000 रुपए की उपहार सामग्री, वर-वधु के लिए 5000 रुपये की श्रृंगार सामग्री, वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में 1000 रुपए तथा सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी हेतु 5000 रुपए प्रति कन्या प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिकगण उपस्थित थे।