Home Uncategorized वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित बीस भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित बीस भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

747
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विधायक विक्रम मंडावी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर कराया कांग्रेस प्रवेश।

बीजापुर-बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में शनिवार को भैरमगढ़ नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गीता जाटव सहित बीस भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता महेश गागड़ा एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्रीनिवास मदलियार के द्वारा लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।कांग्रेस प्रवेश करने के उपरांत मीडिया से कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के विकास कार्यों का लाभ अब सीधे जनता को मिल रहा है जो पहले नहीं मिलता था।

विधायक निवास भैरमगढ़ में विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी बीस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।भाजपा से कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वालों में गीता जाटव के अलावा रुकमणि जाटव,किरण यादव, लच्छनदेई पांडे,गुज्जो यादव,विनोद भोई, शकुन्तला प्रजापति, गिरिस जाटव, रालिस जाटव, विध्या कोरसा, बबिता बंजारे, सुनीता शर्मा, सुशीला जाटव, मनीषा कोरसा, ललिता भारती, शंकर यादव, शैलेश कोवा, रमेश यादव,शिवानंद कंहर,महेंद्र प्रजापति,राजकुमार शर्मा एवं जगदीश जाटव शामिल थे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिंह,जनपद उपाध्यक्ष भैरमगढ़ सहदेव नेगी,नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य,सांसद प्रतिनिधि भैरमगढ़ सीतारम माँझी,विधायक प्रतिनिधि भैरमगढ़ सुखदेव नाग,नगर पंचायत भैरमगढ़ के पार्षद जागेंद्र देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।