Home Uncategorized बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी का मिलिशिया सदस्य आयतु कारम ने किया समर्पण।

बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी का मिलिशिया सदस्य आयतु कारम ने किया समर्पण।

327
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बीजापुर-उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु कोमल सिंह,पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप के मार्ग दर्शन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत् आज बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य आयतु कारम उम्र 30 वर्ष निवासी बुड़गीचेरू तालाबपारा,थाना बसागुडा,जिला बीजापुर ने आज दिनांक 04.03.2021 को उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स कोमल सिंह,अति0पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा,जीवन शैली,भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।समर्पण किये माओवादी को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् रू 10000/-(दस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

समर्पण किये माओवादी आयतु कारम ने बताया संगठन में परिवार से मिलने नही देने,माआवादियों की विचारधारा,जीवन शैली एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहारसे त्रस्त होकर,भारत के सविधान में विश्वास रखते हुये,छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आज पुलिस के समक्ष समर्पण किया।