Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

344
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

महासमुन्द 06 मार्च 2021

कन्या का विवाह एक पवित्र संयोग मन माना जाता है। आज महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के मा चण्डी मंदिर प्रांगण में 75 और बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के मंदिर कैम्पस में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर बिरकोनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन एक पवित्र बंधन है, पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दुःख में एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभातें हैं। चाहे यह सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला। वो हर परिस्थिति में खरे उतरतें हैं। वहीं संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खल्लारी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में वर-वधु को अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए अपने शुभकामनाएं दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होेंने कहा कि समाज में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे वह सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो हम सबको मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना है। जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है।
इस अवसर पर बिरकोनी में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका श्री प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच बिरकोनी ताम्रध्वज निषाद, डाॅ रश्मि चंद्राकर ने भी अपनी ओर से वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पंचायत पदाधिकारीगण गणमान्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।