Home नई दिल्ली ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

593
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुग॔/पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने ग्राम वासियों को झकझोर कर रख दिया है जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह अचंभित व आवक हो कर रह गया। पुलिस एवं अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम
बठेना के एक खेत में काम करने वाले परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं जिसमें पिता और पुत्र की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिले वही मां और दो बेटियों की लाश कुछ ही दूरी पर जली हुई अवस्था में मिली है। मृतक का नाम राम ब्रिज गायकवाड उम्र 55 वर्ष व पुत्र संजू गायकवाड है। मृत महिलाओं में राम ब्रिज गायकवाड की पत्नी जानकीबाई तथा दोनो पुत्रियां ज्योति एवं दुर्गा गायकवाड बताया जा रहा है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम व पुलिस अधीक्षक की टीम जांच में जुटी हुई है।