Home Uncategorized तेंदूपत्ता संग्रहन हमारे जिले के लिए एक त्योहार जैसा है-विक्रम मंडावी

तेंदूपत्ता संग्रहन हमारे जिले के लिए एक त्योहार जैसा है-विक्रम मंडावी

463
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिजापुर वनमण्डल ने शाखकर्तन व अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

बिजापुर-आज जिला मुख्यालय बिजापुर में सामान्य वन मण्डल बिजापुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन तेंदुहाल में किया गया था,जिसमे शाखकर्तन व अग्नि सुरक्षा पर प्रमुखता से बात की गई,तेंदूपत्ता संग्रहन बिजापुर जिले के वनवासियों के जीवकोपार्जन के लिए आय का मुख्य साधन है,बिजापुर जिले का अधिकतर भाग घने वनों से आच्छादित है।

बीजापुर वन मण्डलधिकारी सामान्य अशोक पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सबसे पहले तो सभी बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहको को बधाई की इस बार हमारे जिले की सभी 28 प्राथमिक लघु वनोपज समितियां बिक गई है,वो भी बहुत ही अच्छे रेट पर जिसका मुनाफा भी तेंदूपत्ता संग्राहको को अधिक से अधिक मिलेगा,इस वर्ष पूरे जिले में 80500 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहन का लक्ष्य रखा गया है,वन मण्डलाधिकारी ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहन बिजापुर जिले के लिए विशेस महत्व रखता है,साथ ही साथ ये भी कहा कि शासन की योजनाओं के तहत लघु वनोपज का संग्रहन भी किया जाता है,विगत वर्ष में 9174 क्विंटल वनोपज हर्रा,महुआ,आंवला,ईमली का संग्रहन किया गया था,जिसके लिए संग्रहाको को 2करोड़ 63लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।इस वर्ष लक्ष्य को बढ़ाते हुए नया लक्ष्य वर्ष 2020-21 के लिए 36963 क्विंटल का रखा गया है,इस वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने में कार्य प्रगति पर है,व पूरे जिले के संग्राहको का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कार्यशाला में वन मण्डलाधिकारी अशोक पटेल ने एक बात प्रमुखता से कही की बिजापुर में हर वर्ष गर्मी के मौसम में जंगलों में आगजनी की घटनाएं ज्यादा हो रही है,हमारा वन विभाग के अमले ने इस बार कमर कस ली है,बस हमे जरूरत है तो आपके सहयोग की,में आज की कार्यशाला में ही आप सभी समाज प्रमुखों,सभी वर्गों के प्रमुखों,सभी नेताओं,सभी अधिकारी कर्मचारी व आम जनता से अपील करता हूँ कि वनों में आगजनी को रोकने के लिए सभी जगह सभी लीगो को जागरूक करें।

आज की कार्यशाला के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह  मण्डावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहन हमारे जिले के लिए एक त्योहार जैसा है,तेंदूपत्ता के संग्रहन से जो आमदनी आम जनता को होती है,उससे वे अपने जरूरत के सभी कार्य सम्पन्न करते है,इस वर्ष हमारे जिले के सभी 28 लघु वनोपज समितियां बहुत ही अच्छे रेट पर बिक गई है,अब हम सब का कर्तव्य है कि तेंदूपत्ता के संग्रहन के कार्य को पूरी सफलता से पूर्ण करें,ताकि उसका लाभ सभी हितग्राहियों को मिल सके,क्षेत्रीय विधायक ने कहा जंगलों में आगजनी की बात सामने आती है,वन विभाग अपना कार्य पूरी तरह कर रहा है,हम सभी को भी इस आगजनी को रोकने में विभाग की मदद करनी चाहिए,ताकि हमारा जंगल नष्ट होने से बच सके।

आज की कार्यशाला में विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया उद्दे,अध्यक्ष संचालक मण्डल,जिला यूनियन बिजापुर पवन कुड़ियम,उपाध्यक्ष संचालक मंडल जिला यूनियन बिजापुर जूनगर बुच्छना,रायपुर से पधारे अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षक
यूनुस अली,मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर भा.व.से.मोहम्मद शाहिद,बिजापुर प्रबंध संचालक वन मण्डलाधिकारी अशोक पटेल,कार्यक्रम में विभन्न समाज प्रमुख उपस्थित रहे,उपवनमण्डलाधिकारी बिजापुर,उपवनमण्डलधिकारी आवापल्ली,उपवनमण्डलधिकारी भोपालपटनम,समस्त परिक्षेत्र अधिकारी सामान्य बिजापुर वन मण्डल,उपवनक्षेत्रपाल,वनपाल,वन रक्षक,समस्त प्रबंधक,फड़मुन्सि,स्थानीय निवासी रहे मौजूद।