Home छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ के 82वें वर्षगांठ के मौके पर लालबाग मैदान में हुआ विभिन्न...

सीआरपीएफ के 82वें वर्षगांठ के मौके पर लालबाग मैदान में हुआ विभिन्न कार्यक्रम

352
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

शहीद के परिजनों का किया गया सम्मान

जगदलपुर 06 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में जगदलपुर रेंज, केन्द्रीय पुलिस बल  कार्यालय द्वारा ’’केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’’ की 82 वें वर्षगांठ के मौके पर लालबाग मैदान जगदलपुर में शाम 5.30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें हथियार ड्रिल, हथियारो एवं विशेष उपकरणों का प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समुह पीटी का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी. पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा रहे। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उप-महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज श्री राजीव राय, द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस श्री प्रकाश डी. के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर फरसगाँव के शाहिद  शिवलाल नेताम के परिजनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा राष्ट्रसेवा के लिए दिए गये बलिदान एवंकार्यों के संबंध में वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सरदार पोस्ट 08 एवं 09 अप्रैल 1965 की रण आफ कच्छ की टाक पोस्ट और सरदार पोस्ट पर हमला,21 अक्टूबर 1959 को हाट स्प्रींग (लद्दाख) में चीनी सैनिको द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानो द्वारा अदम्य साहस के परिणाम स्वरूप सन 1939 से अब तक प्राप्त 02 हजार 109 मेडलों पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला बस्तर में पदस्थ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, जिले के गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शासकीय व्यक्तियों तथा शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए अपार जनसमुह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के गौरवपूर्ण इतिहास एवं वर्तमान में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को जानकर विस्मित हो गए एवं बल के द्वारा किए जा रहे त्याग एवं सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा की।