Home छत्तीसगढ़ धोबी समाज का साजा में 14 मार्च को महाअधिवेशन

धोबी समाज का साजा में 14 मार्च को महाअधिवेशन

430
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे को रजक समाज में दिया न्यौता

रजक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार जाताया

मार्च 06 मार्च 2021

बेमेतरा जिले के साजा परिक्षेत्र धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन समाज के सामुदायिक भवन साजा में 14 मार्च होगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे होंगे। धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में आए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री श्री रविंद्र चौबे से आज उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय रायपुर में भेंटकर उन्हें महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया। मंत्री श्री चैबे ने रजक समाज के आमंत्रण को स्वीकार करने के साथ ही उनके आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने में तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारी यह कोशिश है कि छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में सभी लोगों की भागीदारी हो। उन्होंने रजक समाज के लोगों के उत्साह और उनकी एकता की सराहना की।

         प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर ने रजक समाज के कल्याण के लिए रजक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के प्रति मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री श्री रविंद्र  चौबे का आभार जताया। अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर एवं समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की भलाई विशेषकर समाज के गरीब तबके के लोगों के बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इससे पिछड़ों एवं गरीबों के मन में विश्वास जगा है। श्री निर्मलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने रजक समाज के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन किया है। इससे सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन पूरे देश के रजक समाज के लोग उत्साहित हैं।

        इस अवसर पर समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश कन्नौजे, युवा धोबी समाज के प्रादेशिक प्रवक्ता राजेन्द्र निर्मलकर, क्षेत्रीय पदाधिकारी संतोष निर्मलकर, श्यामलाल रजक, होरीलाल  कन्नौजे, नीरज निर्मलकर, विसहत रजक एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।