Home छत्तीसगढ़ गृह मंत्री बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु...

गृह मंत्री बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए

260
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर, 8 मार्च 2021

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीरता से घटना की जांच के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने घटना वाले मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आई.जी. इंटेलिजेंस से भी बात की है। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अधिकारी से बात की। उन्हांेने जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।