Home छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का पहला आडिशन सम्पन्न

अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का पहला आडिशन सम्पन्न

105
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रंग-बिरंगी, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये प्रतिभागी
दूसरा आडिशन 9 मार्च को और मुख्य आयोजन 13 मार्च को

रायपुर, 8 मार्च 2021

सुदूर वनांचल क्षेत्र के युवक-युवतियों को मंच प्रदान करने के उद्देष्य से जिला प्रषासन नारायणपुर द्वारा अबूझमाड़ पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता (रैंपवॉक) का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले आडिषन में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का दूसरा आयोजन 9 मार्च को और मुख्य आयोजन 13 मार्च को माता मावली मेला के मुख्यमंच पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्थानीय युवक-युवतियां पारंपरिक वेश-भूषा, परिधान एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से कम उम्र के पुरूष और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरूष शामिल हो सकते हैं। 9 मार्च को आयोजित होने वाले आडिशन के लिए प्रतिभागी सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रतिभागी साधारण वेशभूषा में भी आडिशन दे सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव और परविक्षा अवधि में जिले के भ्रमण पर आये 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री नम्रता जैन, श्री विश्वदीप, श्री जितेन्द्र यादव, श्री नीलम ललित आदित्य सहित जिला प्रषासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।