Home छत्तीसगढ़ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रोजगार सह कौशल मेला में शामिल हुई...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रोजगार सह कौशल मेला में शामिल हुई 500 से अधिक महिलायें : निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में 142 महिलाओं का प्रारंभिक चयन

122
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

180 युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए चिन्हाकित

रायपुर, 8 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में संकल्प परियोजना के अंतर्गत मुख्यतः महिलाओं के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में 500 से अधिक महिलाएं एवं पुरूष शामिल हुए। निजी क्षेत्र के 14 प्रतिष्ठानों द्वारा भर्ती के लिए साक्षत्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरांत 142 महिलाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया है, इनका लिखित एवं कौशल परीक्षण उपरांत अंतिम चयन किया जाएगा।
कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ. एस भारतीदासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मेला में पात्रा इंडिया बी.पी.ओ. सर्विस, अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टॉप कैरियर सर्विस, यूरेका फोबर्स, जीवन बीमा निगम, क्वालिटी सेल्स एंड सर्विस, परमार एंटरप्राईजेस, एस.आर. हास्पिटल, ग्राम स्वराज तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि  नियोजकों द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, जी.एन.एम. आदि योग्यताधारी आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। यह मेला कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।
मेला में लाईवलीहुड कॉलेज, सीपेट, अपेरल ट्रेनिंग एवं डिजाईनिंग सेटर, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, महालक्ष्मी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र तथा वीनस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालकों द्वारा अपने केन्द्रों में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी प्रदान की गई। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के लिए 180 युवाओं को चिन्हाकित किया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण अनुदान की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक द्वारा प्रदान की गई। आगामी रोजगार सह कौशल मेला 12 मार्च 2021 को आई.टी.आई. सड्डू रायपुर में आयोजित किया जावेगा, जिसमें युवक-युवती शामिल हो सकते हैं।
    रोजगार सह कौशल मेला में उपसंचालक रोजगार श्री ए. ओ. लॉरी, रोजगार अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास केदार पटेल, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज ऋचा पाठक एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।